फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेजकर्मियों की हड़ताल

Mon, 23 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के निलंबित किए गए क्षेत्रीय संरक्षक को बहाल किए जाने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर संगठन से सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन के प्रतिनिधि मंडल से मंडलीय प्रबंधक की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद संगठन ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। प्रबंधन के समक्ष रखी मांगों पर कई दौर की वार्ता के बाद भी अमल न होने से खफा यूनियन ने सोमवार से क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने पहले चार क्लर्क, सीनियर क्लर्कों का स्थानांतरण किया और फिर आदेश रोक कर संगठन के साथ धोखा किया।
विज्ञापन


टनकपुर डिपो में किराए की भिन्नता के चलते हुए 40 लाख रुपये के राजस्व की क्षति की जांच कराने के साथ ही रामलाल मैथानी को ऋषिकेश डिपो के लिए कार्यमुक्त करने, दिनेश बहादुर को गोपनीय प्रविष्टि दे पूर्ववत तैनात रखने, आउटसोर्सिंग के चालक-परिचालकों की नियमित ड्यूटी लगाने, संगठन से जुड़े कर्मचारियों, पदाधिकारियों का उत्पीड़न बंद करने, विभागीय नियमानुसार पटल परिवर्तन करने, एक मार्च को सहायक महाप्रबंधक संचालन, ट्रैफिक शाखा में बनी सहमति को क्रियान्वित करने, निलंबित किए गए संगठन के संरक्षक को बहाल करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में सतनाम सिंह, राजू महर, लखविंदर सिंह, करमवीर सिंह, संतोष गुप्ता, कपिल त्रिपाठी, मोहनदेव भट्ट, बलजीत सिंह, रमेश जोशी, सुरेंद्र सिंह, पूरन राम, हुकुम चंद, गंगा प्रसाद, अजीत गुप्ता, सतनाम सिंह, आशीष कुमार, भूप राम, भगवत सरन वर्मा, ओमप्रकाश, भरत पाठक, धीरज जुकरिया, नरेंद्र पाल, कमलेश शर्मा, कमलेश द्विवेदी, संगठन के क्षेत्रीय संरक्षक वीरेंद्र पुरी आदि थे।  
विज्ञापन


रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के आंदोलन से बसों के संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आंदोलन के मद्देनजर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा बसों के संचालन को सुचारु रखने के लिए लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो से संगठन से जुड़े चालक-परिचालक मंगाए गए थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने कहा कि इंप्लाइज यूनियन के आंदोलन से उनका संगठन बसों के संचालन की व्यवस्था को बाधित नहीं होने देगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें