फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ऊपर गिरा पेड़, मेला यात्री बाल बाल बचे

Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बस पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए आए मेला यात्रियों की बस में पेड़ गिरने से बस को खासा नुकसान पहुंचा अलबत्ता यात्री सकुशल बच गए। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती नेे बताया कि पूर्णागिरि के दर्शन के बाद हरदोई यूपी से आए मेला यात्रियों की बस सुबह सात बजे यहां पहुंची। चालक बस को मेलाक्षेत्र पर पार्किंग स्थल पर रोकता इससे पूर्व ही तेज अंधड़ आ गया। बस में सवार मेला यात्री भी बस के अंदर ही थे। अंधड़ से एक पेड़ टूटकर बस (यूपी 30 टी 5880) के ऊपर गिर गया। जिससे बस की छत क्षतिग्रस्त हो गई और बस के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें