फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यात्री से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रात में टैक्सी से चंपावत ले जाने के नाम पर एक यात्री से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है। वारदात में लिप्त दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंपावत के मुड़ियानी निवासी अजय सिंह मेहता ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर आरोप लगाया था कि सोमवार रात को तीन लोगों ने कम किराये पर टैक्सी से चंपावत ले जाने के नाम पर आमबाग की तरफ लेकर जाकर उसे लूटा गया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, पर्स में रखे 8000 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छीन लिया था।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि खुलासे के लिए गठित टीम ने नगर के लाल इमली पड़ाव के पीछे निवासी आमिर उर्फ लाला को सालबनी जंगल से छीनीगोठ की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में घटना में दो अन्य आरोपी नगर के ही शुभम आर्य और इमली पड़ाव रेलवे लाइन निवासी साबिर सलमानी का नाम सामने आया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। आरोपी से एक मोबाइल और 1200 की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें