फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल युग में कनेक्टिविटी बुनियादी जरूरत : डीएम

Wed, 18 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में जिला सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कनेक्टिविटी केवल सुविधा नहीं बल्कि बुनियादी जरूरत बन चुकी है। संचार सेवाओं में बाधा विकास प्रक्रिया को सीधे प्रभावित करती है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों, विशेषकर बीएसएनएल को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में प्रस्तावित सभी मोबाइल टावरों का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने टावर संचालन में आने वाली विद्युत बाधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक टावर पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सोलर प्लांट स्थापना के लिए धनराशि जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, इससे 24 घंटे निर्बाध नेटवर्क सुविधा बनी रहे।
सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने बीएसएनएल को बाटनागाड़ (एसएसबी चौकी), पूर्णागिरि और वालिक क्षेत्र में नेटवर्क सेवा तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं एयरटेल प्रतिनिधियों से श्यामलाताल और सेलागाड़ (भैरव मंदिर) में प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क टावर स्थापित करने को कहा गया। यहां डीएफओ डॉ. नवीन चंद्र पंत, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, बीएसएनएल से डिवीजन इंजीनियर आशीष कुमार, जिओ कंपनी से वीरेंद्र गुलरिया, वोडाफोन से विशाल शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर दुरुस्त रहे संचार सेवा
डीएम ने कहा पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए ने कहा कि चुनाव अवधि में संचार सेवाएं पूरी तरह सक्रिय और निर्बाध बनी रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसके लिए पूर्व तैयारियां और आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें