फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से बगैर वेतन काम कर रहे रोडवेज कर्मी, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पांच माह से वेतन न मिलने से परेशान रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को रोडवेज निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

रोडवेज कार्यालय परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट की अध्यक्षता और मंत्री नरेंद्र कुमार के संचालन में किए गए प्रदर्शन में रोडवेज कर्मियों को शीघ्र वेतन का भुगतान करने समेत उनकी अन्य मांगें पूरी न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। कर्मियों का कहना था कि वेतन न मिलने से परिवार के भरण पोषण से लेकर कई तरह की समस्या पैदा हो गई हैं। संगठन ने वेतन भुगतान करने सहित कोरोना से जान गंवा चुके कर्मियों के आश्रितों को परिवहन निगम में नियुक्ति और आर्थिक सहायता देने, पिछले साल सितंबर से नवंबर तक तीन महीने का ईपीएफ जमा करने, एसीपी के नाम पर की जा रही कटौती को बहाल करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर दस जून से दो दिन तक डिपो शाखा लोहाघाट के कर्मचारी कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सहायक महाप्रबंधक कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कहा कि इसी तरह दूसरे चरण में 14 और 15 जून को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय और तीसरे चरण में 17 को देहरादून में धरना प्रदर्शन के बाद 19 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश मुरारी, सूरज भान सिंह, एसके मोर्या, रमेश लाल, गोविंदी देवी, भुवन चंद, करण पाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें