फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लीहाट की पुरानी सड़क में लगाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगरपालिका की ओर से जिला मुख्यालय के तल्लीहाट के बालेश्वर वार्ड में सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से पुरानी सड़क के कंक्रीट मार्ग को उखाड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और सभासद रोहित बिष्ट की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से पुराने कंक्रीट मार्ग को उखाड़ने के कार्य का शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी कंक्रीट को हटाने के साथ ही नए तरीके से कंक्रीट डालने के बाद मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मार्ग निर्माण के दौरान नालियों के माध्यम से पानी की निकासी भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे पूर्व भी पालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में नए कंक्रीट मार्ग बनाने के साथ उनमें इंटरलॉकिंग टाईलें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें