माह के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होने से खफा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान नहीं होने पर हर दिन गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि माह के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि निगम प्रबंधन ने पूर्व में हुए समझौते के तहत हर माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने का भरोसा दिलाया था। प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री बलदेव प्रसाद, जगदीश पुरी, उमेश पंत, सतीश ज्याल, किशोर नेगी आदि शामिल थे।