लोहाघाट/चंपावत। पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना की भर्ती के बाद रोडवेज की सेवाएं पटरी पर आ गई हैं। भर्ती से बसों के लौटने के बाद रोडवेज ने नौ रूटों पर 15 बसों का संचालन शुरू कर दिया है, इससे यात्रियों को काफी सहुलियतें मिल रही हैं।
रोडवेज की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि पूर्व में पिथौरागढ़ में चल रही सेना की भर्ती के लिए लोहाघाट डिपो की कई बसों को लगातार भेजा जा रहा था, जिसके चलते मैदानी रूटों पर बस सेवाएं संचालित नहीं हो पा रही थी।
उन्होंने बताया कि सेना भर्ती से सारी बसें लौट आई हैं जिसके बाद नौ रूट दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, काशीपुर, पोंटासाहिब, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश रूटों पर प्रतिदिन 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। चंपावत रोडवेज स्टेशन में दिल्ली, गुरुग्राम के लिए बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।