फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चलती बस का पिछला पहिया निकला

Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंटनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बस्तिया में पिछला पहिया निकलने से खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत एनएच पर बस्तिया गांव के पास रोडवेज की चलती बस का पिछला टायर ही निकल गया। इस वक्त 27 यात्री बस पर सवार थे। शुक्रवार को पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 पीए/2904) का टनकपुर से करीब आठ किलोमीटर  पहले बस्तिया के समीप पिछला पहिया निकल गया। बस के थोड़ा अनियंत्रित होते ही चालक नंदकिशोर ने नियंत्रित कर बस रोक ली।
विज्ञापन


घटना के वक्त में 27 यात्री सवार थे। बस के रुकने के बाद यात्रियों को पता लगा कि बस का पहिया निकल गया है। गनीमत यह रही यह घटना बस्तिया के मैदानी क्षेत्र में हुई। पिथौरागढ़ डिपो के टनकपुर प्रभारी राधेश्याम गिरी ने बताया कि हेल्प वाहन को मौके पर भेज कर यात्रियों और बस को टनकपुर लाया गया है। 

घटना को हल्के में ले रहा निगम प्रबंधन 
चलती बस का पहिया निकलने की घटना को निगम प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर का मोबाइल फोन नहीं उठा। टनकपुर के सहायक मंडलीय प्रबंधक (संचालन) केएस राणा को इस घटना की जानकारी तक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें