फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा दुबारा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लंबी दूरी की बंद रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने लगा है। लोहाघाट डिपो से देहरादून के लिए एक बस रवाना की गई। देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सवारियां बढ़ने पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने देहरादून के लिए बस रवाना की। एजीएम ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते आठ मई से देहरादून के लिए बस सेवा बंद हो गई थी। करीब दो महीने बाद फिर से देहरादून के लिए बस भेजी गई। इसमें 22 यात्री सवार थे। एजीएम ने बताया कि फिलहाल देहरादून के लिए ही एक बस सेवा संचालित की जा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बसें लगाई जाएंगी। बस को लेकर चालक मनोज सिंह, परिचालक प्रमोद सिंह रवाना हुए। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, भुवन चंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें