फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरेली से लौट रही रोडवेज बस फिर दे गई दगा

Fri, 17 May 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग में खराबी के चलते खड़ी रोडवज बस। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। रोडवेज बस भगवान भरोसे चल रही हैं। बस में खराबी आने से यह आधे सफर में ही खड़ी हो रही हैं, इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, देहरादून, बरेली आदि लंबे सफर के लिए लोगों को रोडवेज की पुरानी खटारा बस में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली से लोहाघाट लौट रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 2915 लोहाघाट गैस गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीचोंबीच खराब हो गई। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालक जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि सामने से अचानक आई कार को पास देने के लिए ब्रेक लगाया। बस का पिछला हाफ साफ्ट एक्सल फ्री हो गया। रोडवेज कार्यशाला में फोन कर मैकेनिक को बुलाया। इसके करीब 45 मिनट बाद जाम खुला। बस के बीचोंबीच मार्ग पर खराब होने से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
बाक्स

टनकपुर से लोहाघाट जा रही बस भी हुई खराब
चंपावत ।शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की टनकपुर से लोहाघाट को जा रही बस संख्या यूके 07 पीए 2913 चंपावत बस स्टेेशन पर खराब हो गई । बस में सवार यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार बस का इंजन गर्म होने से बस खराब हो गई थी। चालक ने कई प्रयास किए , लेकिन बस ठीक नहीं हो पाई। काफी समय इंतजार करने के बाद यात्रियों को अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन

मानक पूरी करने के बावजूद चलाई जा रहीं 20 बसें

लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट डिपो में वर्तमान में 32 बसें हैं, जो मैदानी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। करीब 20 से अधिक बस पर्वतीय क्षेत्र के मानक सात लाख किलोमीटर या सात साल का सफर पूरा कर चुकी हैं। यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर रोडवेज बस का संचालन कर रहा है। पुरानी खटारा बस बीच रास्ते में ही दगा दे रही हैं। संवाद
कोट
बस में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। अगले महीने लोहाघाट डिपो को 10 नई बस मिलने की उम्मींद है। इसके बाद काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। - नरेंद्र कुमार गौतम, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें