फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने मुसाफिरों को फिर दिया झटका

Wed, 17 Apr 2019 11:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मुड़ियानी के पास खराब रोडवेज बस को ठीक करते मैकेनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज की बसों का बीच रास्ते पर खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर बुधवार को रोडवेज की एक बस ने मुसाफिरों को झटका दिया। बस के खराब होने से बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत से पांच किमी दूर मुड़ियानी के पास लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूके 07/पीए 2814) की कमानी टूट गई। टनकपुर से लोहाघाट को जा रही इस बस को ठीक करने का बस के स्टाफ ने खूब प्रयास किया, मगर बस को ठीक नहीं किया जा सका। काफी इंतजार के बाद मुसाफिरों को बस और जीप के जरिये आगे का रास्ता तय करना पड़ा। अप्रैल माह में इस रूट पर बीच रास्ते बस के खराब होने का यह चौथा मामला है। उधर लोहाघाट के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा का कहना है कि मुख्यालय से बाहर होने के चलते उन्हें बस की खराब की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर बस को ठीक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 

अप्रैल माह में रोडवेज बस के बीच रास्ते खराब होने की घटनाएं 
6 अप्रैल: चंपावत के खटकना पुल के पास रोडवेज बस खराब होने से घंटों परेशान रहे 45 यात्री। 
12 अप्रैल: चुनाव ड्यूटी से ठुलीगाड़ वापस जा रहे एसएसबी के 22 जवानों को लेकर जा रही रोडवेज की बस का गियर बॉक्स चंपावत पीजी कॉलेज के पास खराब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल: बनलेख के पास रोडवेज बस खराब होने से पांच घंटे परेशान रहे 43 यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें