फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास पूरा नहीं हुआ सड़क का काम

विज्ञापन
एनएच में धौन के पास सड़क का काम करते श्रमिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क को धौन में चौड़ा करने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इस स्थान पर मार्ग बेहद संकरा है। इसको देखते हुए पहले दिन में कुछ छह घंटे यातायात बाधित रहता था, जिसे अब घटाकर दो घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन

धौन में बेहद संकरे मार्ग में 60 मीटर गहरे स्थान पर कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते 30 अगस्त से 16 सितंबर तक रोजाना छह घंटे (सुबह 10.30 से 12.30, दोपहर दो से चार और शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक) आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया था। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि अभी काम को पूरा होने में एक माह का समय लग सकता है। इस वजह से काम के दौरान आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी लेकिन अब यह प्रतिबंध रोजाना 11 बजे से एक बजे तक ही रहेगा।
लधिया नदी में पोथ ग्राम पंचायत में बनेगा पुल
चंपावत। जिले की पोथ ग्राम पंचायत में लधिया नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से से बीएडीपी योजना में पुल निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें