फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राहुल रैंसवाल की याद में रिलीज हुआ गीत

विज्ञापन
चंपावत जीआईसी में शहीद राहुल रैंसवाल पर गीत को रिलीज करते एडीएम और एसडीएम सदर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंपावत। शहीद राहुल सिंह रैंसवाल की याद में एक गीत रिलीज किया गया है। युवा गायक पवनदीप राजन ने फौजी के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित गीत ...ओ मेरी धन्य भूमि चंपावत को आवाज दी है।
विज्ञापन

चंपावत के शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी सभागार में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, चेयरमैन विजय वर्मा, लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र लडवाल और प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने बुधवार को गीत को रिलीज किया। इस मौके पर शहीद के पिता पूर्व फौजी वीरेंद्र सिंह रैंसवाल परिवार सहित मौजूद थे। नेपाल सीमा से लगे रियासीबमन गांव निवासी 18 कुमाऊं के राहुल रैंसवाल इस साल 21 जनवरी को आतंकियों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में लोकगायक सुरेश राजन, सभासद मोहन भट्ट, मोहन जोशी, नवीन सिंह, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें