चंपावत। जिला योजना से चंपावत ब्लाॅक के तोली गड़कोट स्थित प्राचीन धर्मशाला के लिए मार्ग मार्ग निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग को इस काम के लिए तीन लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
जिला योजना से तोली गड़कोट स्थित प्राचीन धर्मशाला तक पहुंच मार्ग बनने से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मार्ग निर्माण के साथ ही साइन बोर्ड और दिशा सूचक भी लगाए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने बताया कि जिला योजना से धर्मशालतिक मार्ग बनाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। संवाद