फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक फिजिशियन के भरोसे मरीजों का इलाज

Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल के एक फिजिशियन चारधाम ड्यूटी पर हैं। अब एकमात्र फिजिशियन अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में हर रोज 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

इतनी अधिक संख्या में मरीजों को देख पाना एक फिजिशियन के भरोसे संभव नहीं है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक रावत चार धाम ड्यूटी पर चले गए हैं। दूसरे फिजिशियन डॉ. अजय कुमार अकेले ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
अस्पताल में फिजिशियन हर रोज 150 से अधिक मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इससे फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लग रही है। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि डॉ. दीपक रावत की चार धाम ड्यूटी लगने से एक मात्र फिजिशियन मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दूसरे फिजिशियन के आने के बाद दोनों कक्षों में इलाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें