फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जेसीबी ने खोली रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार को हुई भारी वर्षा से कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से कई वाहन फंसे रहे। गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क में 19 स्थानों में मलबा आने से रोड अवरुद्ध हो गई थी। लोनिवि के अभियंता चंद्रशेखर मुरारी की देखरेख में रविवार से ही सड़क को यातायात योग्य बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


मुरारी का कहना है कि भारी वर्षा के चलते बाराकोट लिंक, खोलासुनार, बैड़ा-लुवाकोट, कामाज्यूला-भनार सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। जिनमें से अधिकांश सड़कों को सोमवार शाम तक यातायात योग्य बना दिया गया। कामाज्यूला-भनार सड़क को मंगलवार तक खोल दिया जाएगा। सभी सड़काें को खोलने के लिए लोनिवि हरसंभव उपाय कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें