फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित सफर के लिए न करें नियमों की अनदेखी

Wed, 13 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने जिला मुख्यालय में टैक्सी ड्राइवरों और आम लोगों को जागरूक किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रश्मि भट्ट के नेतृत्व में चले अभियान में सुरक्षित यातायात संचालन के टिप्स दिए गए। वाहन फिटनेस, ओवरलोडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने सहित यातायात के अन्य तमाम नियमों के पालन करने से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन


चंपावत मोटर स्टेशन में भी पंपलेट और पोस्टरों के जरिए नागरिकों को जागरूक किया गया। सुरक्षा सप्ताह का समापन 16 जनवरी को होगा। औद्योगिक आस्थान के मोटर वर्कशॉप में हुए कार्यक्रम में दरोगा पीआर विश्वकर्मा, महेश मर्तोलिया, टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट आदि थे। इससे पहले बस्टिया के एनएसएस कैंप में शिविरार्थियों और रोडवेज वर्कशॉप में ड्राइवर और अन्य लोगों को रोड सुरक्षा की जानकारी दी गई।

बनबसा में प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने टैक्सी चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन की गति नियंत्रित रखने, ओवरलोडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल और शराब का सेवन नहीं करने को कहा। यातायात प्रभारी भुवन लाल शाह ने दोपहिया चालकों से हेलमेट का प्रयोग करने और तीन सवारियों नहीं बैठाने पर जोर दिया। इस दौरान एसआई भूपाल सिंह सम्मल, कांस्टेबल भगवान सिंह, ट्रैफिक पुलिस के फकीर राम, मनोज पंत के अलावा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अनिल थ्वाल, संचालक जमन सिंह, चालक जीवन, जगदीश, सुमित, सुनील, विनोद, मोहन, नारायण, मुन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


संयुक्त अभियान में 48 वाहन चालकों का चालान
चंपावत। परिवहन विभाग ने प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान भी चलाया। टनकपुर में चले इस संयुक्त चेकिंग अभियान में 48 वाहन चालकों का चालान हुआ। इसके अलावा नियम तोड़ने पर चार वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें