फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जनता दरबार में गुहार लगाने पर एक साल खुली सड़क

Wed, 09 Jul 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक के ढूंगाजोशी सड़क से मलवा हटाती जेसीबी म​शीन।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लाॅक में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनी ढुंगाजोशी-बिसराड़ी-बाराकोट सड़क एक साल बाद खुलने से 15 परिवारों को राहत मिली है। सात जुलाई को जनता दरबार में सड़क खोलने गुहार लगी तो मामले को डीएम मनीष कुमार ने गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को सड़क खोलने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम तक सड़क यातायात के लिए सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

एक साल पूर्व सड़क पर जगह-जगह मलबा आने से लोगों के लिए आना जाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीण रमेश चंद्र जोशी, अंसुमान जोशी, जगदीश जोशी, नेहा जोशी, हेमा जोशी ने बताया कि ढुंगाजोशी-बिसराड़ी-बाराकोट सड़क एक साल पहले मलबा आने से बंद हो गई थी। सड़क खोलने के लिए तहसील दिवस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को कई सूचना दी, लेकिन सड़क नहीं खुल पाई थी। ग्रामीण हर बार तहसील दिवस में इस मामले को उठाते आ रहे थे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जनता मिलन कार्यक्रम में मामला संज्ञान में आया। इसके बाद सड़क खोलने के लिए निर्देश दिए गए। जनता मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना है।
कोट
ढूंगाजोशी सड़क खोलने के लिए जनता दरबार में डीएम से गुहार लगाई थी। डीएम ने समस्या का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए। अब सड़क खुल गई है। - अनिल जोशी, ग्रामीण
विज्ञापन

कोट
सड़क बंद होने से मरीजों को डोली के सहारे दो किमी खड़ी चौड़ाई पार कर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता था। एक साल से मुश्किल हालत में जीवन जीने के लिए मजबूर रहे। - सुनील जोशी, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें