फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बंद हुआ पहाड़-मैदान का सड़क संपर्क

Sun, 23 Sep 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास आए मलबे को हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच बंद होने से प्रशासन ने आवाजाही को चंपावत से टनकपुर के बजाय चंपावत से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी और अन्य स्थानों को डायवर्ट किया। मैदानी रूटों से लोहाघाट आने वाली चार बसें टनकपुर-चंपावत के बीच फंस गईं।
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे से कई जगह मलबा आने एनएच बंद रहा। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला ने बताया कि 20 जेसीबी और पोकलैंड से सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मलबा आने से सड़क बार-बार बंद हो रही है।

बनलेख के पास दो वाहन फंस गए। जिन्हें घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला जा सका। एनएच के अलावा ललुवापानी-बनलेख, पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, धौन-दियूरी मार्ग भी बंद है।  
विज्ञापन




मझेड़ा में घरों के भीतर घुसा पानी और मलबा
चंपावत से 18 किमी दूर मझेड़ा गांव में निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी और पानी लोगों के घरों तक पहुंच गई। लोगों को घरों से पानी को निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद कई घंटों तक यहां के कई घरों के भीतर पानी घुसा रहा।  


देवराड़ी बैंड में पेड़ गिरा, बाल-बाल बची कार, एक घंटे ठप रही आवाजाही  
लोहाघाट/चंपावत। देवराड़ी बैंड में पेड़ गिरने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मार्ग से गुजर रही एक कार पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बची। प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में पहुंची फायर की रेस्क्यू टीम ने वुड कटर मशीन से पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। इधर, चंपावत-खेतीखान मार्ग पर भी पेड़ गिरने से करीब 15 मिनट आवाजाही ठप रही।  


देवीधुरा से सिर्फ दो रोडवेज बसों का हुआ संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच बंद होने से लोहाघाट डिपो से सिर्फ दो बसों का संचालन हुआ। रविवार को देवीधुरा होते हुए देहरादून और दिल्ली के लिए एक-एक बसों का संचालन किया गया। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि शनिवार को लोहाघाट डिपो की 12 बसें टनकपुर होते हुए दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश, पोंटा साहिब, काशीपुर, हल्द्वानी, बरेली आदि स्थानों को रवाना हुई थी। टनकपुर के रास्ते शनिवार को देहरादून के लिए दो, दिल्ली के लिए पांच, ऋषिकेश, पोंटा साहिब, काशीपुर, हल्द्वानी और बरेली के लिए एक-एक बस भेजी गई थी। सभी 12 बसें सड़क बंद होने के कारण रविवार को लोहाघाट नहीं पहुंच सकी। आठ बसों का संचालन टनकपुर से किया गया। चार बसें मार्ग में फंसी हुई हैं। दिल्ली, देहरादून आदि मैदानी स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों को बसों का संचालन न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से रोडवेज को दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें