फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय वक्त पर पूरा नहीं होगा काम, कंपनियों ने पांच माह का समय मांगा

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग का एक नजारा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क का काम 30 नवंबर 2019 को पूरा होना था लेकिन अब यह तय है कि काम निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सकेगा। काम करा रही कंपनियों ने काम को पूरा करने के लिए चार माह का वक्त और देने का आग्रह किया है। उनके पत्र के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मुख्यालय पत्र भेजा है।
विज्ञापन

136 किमी लंबी बारहमासी सड़क पर चार पैकेज के तहत नवंबर 2017 से शुरू काम को इस साल 30 नवंबर में पूरा होना था। इसके तहत 6 मीटर चौड़ी सड़क को दो गुना कर 12 मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क की चौड़ाई के लिए कटिंग तो तकरीबन पूरी हो गई है लेकिन कलवर्ट, दीवार, नाली निर्माण, रोड के डामरीकरण का करीब आधा काम अभी बाकी है।
बकाया काम को पूरा करने के लिए अब महज एक माह बाकी है। कार्य करा रही कंपनियों का कहना है कि वे वक्त पर काम पूरा कराने के लिए जी-तोड़ मेहनत करी रही हैं लेकिन बरसात और कई अन्य कारणों से काम में देरी हुई।
विज्ञापन

उनकी इस दलील के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने समयावधि बढ़ाने की संस्तुति करते हुए मुख्यालय को पत्र भेजा है। अभी मुख्यालय से समयावधि बढ़ाने को हरी झंडी नहीं मिली है। उधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि कंपनियों को काम की गति में तेजी लाने की हिदायत दी गई है।
बारहमासी रोड पर काम करा रही कंपनियों के आग्रह पर काम पूरा करने की समयावधि बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। अब इस काम को 30 अप्रैल 2020 तक पूरा करने का समय मांगा गया है। कंपनियों ने मुख्य रूप से बरसात की वजह से काम में देरी होना बताया है। एलडी मथैला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।
ये हैं चार पैकेज:
पहला पैकेज टनकपुर-बेलखेत (40 किमी)
दूसरा पैकेज बेलखेज-चंपावत (38 किमी)
तीसरा पैकेज चंपावत-च्यूरानी (27 किमी)
चौथा पैकेज च्यूरानी-पिथौरागढ़ (31 किमी)
एक कंपनी पर लग चुका है 7.66 करोड़ का जुर्माना
चंपावत। एनएच में काम की धीमी गति और कमतर गुणवत्ता की वजह से काम करा रही एक कंपनी पर भारी-भरकम जुर्माना भी लग चुका है। आरजीबी कंपनी पर पिछले साल 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें