फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के लिए रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 22 Nov 2018 11:35 PM IST
उजाला ब्यूरो रीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रीठा साहिब गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन करते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी के 350वें जन्मोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन रीठा साहिब गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम हुए। प्रकाश पर्व के रूप में 23 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लधिया-रतिया नदी के संगम पर स्नान के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच शीश नवाया। सिक्खों के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ जारी है। नवनीत सिंह, रवींद्र सिंह, विकास सिंह, विवेक, गौरी सिंह अखंड पाठ और सबद-कीर्तन कर रहे हैं। भजन-कीर्तन के अलावा दिनभर लंगर चल रहा है।

गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि गुरु नानक जी के जन्मोत्सव पर्व पर पूर्णमासी को होने वाले मुख्य मेले में बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मेले की तैयारी भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें