फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे वाले मार्ग करें चिन्हित : एडीएम

Thu, 24 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जाड़ों के मद्देनजर सड़क हादसों पर लगाम कसने को प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्घटनाग्रस्त के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर बचाव के उपाय करने की हिदायत दी गई। जाड़ों में पाला दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण होता है। इसके मद्देनजर सड़कों में ऐसे स्थानों पर नमक और रेत डालने की हिदायत दी गई।
लोनिवि के एई अनुपम राय ने बताया कि तामली, पाटी सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि हादसों पर नियंत्रण को स्कूली छात्र-छात्राओं को नियमित अंतराल पर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। बैठक में सीईओ दिलेर सिंह राजपूत, दरोगा एसएस गुंसाई, हेम चंद्र बहुगुणा, एसए सिद्दीकी, सतीश कुमार, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल वसूला गया 62.38 लाख का जुर्माना
 वाहनों में विभिन्न कमियां मिलने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग आदि के मामलों में 1995 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा 216 वाहनों को सीज किया गया। टनकपुर की एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि इस साल 62.38 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। 7.36 लाख रुपए की कर वसूली हुई। 106 ड्राइविंग लाइसेंसों का निलंबन और छह परमिटों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें