फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : मफलर से गला घोंट कर की गई थी पान सिंह की हत्या

Fri, 29 Mar 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। जिले के पाटी क्षेत्र में होली पर्व पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी ने हत्या का गुनाह कबूलते हुए बताया कि मृतक पान सिंह की हत्या मफलर से गला घोट कर की गई थी। पुलिस ने दो दिन जांच और पूछताछ के बाद मामले का खुलासा कर दिया। एक आरोपी को पूर्व में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस को पाटी थाना क्षेत्र के मंगललेख गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त मंगललेख निवासी पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट के रूप में हुई। बताया कि मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने तहरीर देकर भगवान सिंह पुत्र मदन सिंह और कृष्ण सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम मंगललेख पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू की। संदिग्ध भगवान सिंह को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने मफलर से गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मफलर को उसके घर से बरामद किया गया।
बता दें कि पाटी ब्लॉक में 26 मार्च मंगलवार की रात मंगललेख गांव निवासी पान सिंह बिष्ट (25) पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट मंगलवार रात गांव में होली खेलने गया था। 27 मार्च बुधवार की सुबह उसका शव घर से करीब डेढ़ किमी दूर सल्यानी तोक में पड़ा मिला। मृतक के मामा ने उसका शव रास्ते में पड़ा देखा। मृतक के चाचा कुंदन सिंह बिष्ट ने गांव के ही दो सगे भाईयों, पिता और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने 302 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

-
शराब बेचने को लेकर हुई बहस बनी हत्या का कारण
चंपावत। मृतक पान सिंह की हत्या पुरानी रंजिश और शराब बेचने को लेकर हुई बहस से हुई। एसपी के अनुसार आरोपी भगवान सिंह ग्राम मंगललेख में शराब तस्करी करता है। उसके विरुद्ध थाना पाटी में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है। इसका विरोध मृतक पान सिंह और उसका भाई प्रमोद पूर्व से ही करते रहते थे। जिससे आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। घटना के दिन भी मृतक पान सिंह और आरोपी भगवान सिंह देर रात्रि तक साथ में शराब पीते रहे। इसी दौरान शराब बेचने को लेकर बहस हो गई। घर के करीब हुई बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पान सिंह का गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी की गांव में दुकान है। मामले में पूछताछ जारी है। अगर कोई अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद


पुलिस टीम में ये रहे शामिल
चंपावत। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, प्रकाश सिंह कठायत, कांस्टेबल कमल नाथ, कुबेर सिंह, दीपक सिंह और गिरीश भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें