चंपावत। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से मरीज परेशान हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से मरीजों को शरीर में दाग से संबंधी इलाज के लिए निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। इधर, जिला अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ के मातृत्व अवकाश पर जाने से भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में बाराकोट, सुई, खेतीखान, पाटी, गुमदेश, चमदेवल, काकड़ के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की सीएमएस डॉ. सोनाली मंडाल ने बताया कि जब से उप जिला अस्पताल बना है तब से ही चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। संवाद