नबसा एनएचपीसी द्वारा चल रहा सड़क जीर्णोद्घार कार्य।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मीनाबाजार से एनएचपीसी गेट तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर लोगों ने एनएचपीसी प्रशासन का आभार जताया है।
पाटनी तिराहे से एनएचपीसी गेट तक नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग का मीना बाजार से एनएचपीसी गेट तक का हिस्सा पूरी तरह से उखड़ चुका था, जगह जगह गहरे गड्ढे पड़ गए थे। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एनएचपीसी से इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की थी। एनएचपीसी प्रशासन के अनुसार करीब ग्यारह सौ मीटर लंबे इस मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी, गंगा गुरुंग, माला देवी, मंजू देवी आदि ने एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा को ज्ञापन सौंप इस सड़क की मरम्मत की मांग की थी। (संवाद)