रुद्रपुर में हुई राज्यस्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एबीसी अल्मामैटर और एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के बच्चों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लौटने पर विद्यालय परिवारों ने टीम में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
एबीसी अल्मामैटर स्कूल के बच्चों की टीम ने एकांकी नाटक में प्रदेश स्तर पर द्वितीय, नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक मदन सिंह महर ने प्रतिभाग कर लौटे छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया। शिक्षिका पूजा कार्की, ओशीन बोहरा एवं रश्मि के नेतृत्व में गई टीम में छात्र पवन भट्ट, दीपांशु जोशी, दीपांशु खर्कवाल, तनिष्क आर्या, माही गुप्ता, अंशिका जोशी, मनीष महर, अभय पांडेय, जिया नेगी, रक्षित भट्ट, पार्थ पंत, अंजलि कुंवर, खुशी बिष्ट, तनिष्क तड़ागी, भौमिक बोहरा शामिल थे। प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी तड़ागी ने टीम में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इधर, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल की टीम ने भी समूहगान में तीसरा एवं जूनियर अंग्रेजी सुलेख में प्रिया मेहरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पिथौरागढ़ में हुई सब जूनियर में तनुज भंडारी ने राज्य में दूसरा, खेल महाकुंभ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पवन पांडेय, हिमांशु सामंत का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्या सुनीता चंद, मेगा मिश्रा, यतेंद्र बिष्ट, रितु देउपा, कमल बिष्ट, पूजा जोशी, दीक्षा श्रीवास्तव, भावना रानी आदि ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।