फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से खनिज निकासी शुरू

Wed, 26 Dec 2018 10:14 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनिज निकासी को उतरे शक्तिमान ट्रक एवं ट्रैक्टर। - फोटो : चंपावत
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बुधवार से शारदा नदी से उप खनिज की निकासी शुरू हो गई है। पहले दिन करीब सवा चार सौ वाहनों ने खनिज निकासी की। खनन शुरू होने से वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं भवन निर्माण के लिए खनिज की प्रतीक्षा कर रहे लोगों ने भी चैन की सांस ली है।
विज्ञापन


वन विकास निगम की खनन इकाई ने एक दिसंबर से ही निकासी गेट खोल दिए थे, लेकिन वाहनों की फिटनेश में विलंब और ट्रक-ट्रैक्टर मालिकों में विवाद के चलते खनिज निकासी शुरू नहीं हो पाई थी। ट्रक-ट्रैक्टर एसोसिएशन के गठन से विवाद निपटने के बाद कारोबारियों ने बुधवार से खनिज निकासी शुरू कर दी है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि खनन के लिए 612 वाहनों का पंजीकरण हुआ है, लेकिन पहले दिन सिर्फ करीब सवा चार सौ वाहनों से ही खनिज निकासी हुई। उन्होंने बताया कि ट्रकों में 110 क्विंटल तो ट्रैक्टर-ट्रालियों में 60 क्विंटल खनिज की निकासी की जा रही है।

ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत राजू ने बताया कि पंजीकरण कुछ वाहनों के कागजात अपडेट नहीं होने से अभी उन्होंने खनिज निकासी नहीं की है। फिलहाल रोजाना प्रत्येक वाहन से एक चक्कर ही खनिज की निकासी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें