फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का तत्काल समाधान करें

Sat, 07 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
शिकायतों का तत्काल समाधान करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त डी सैंथिल पांडियन ने मंडल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सीमांत जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को नेपाल के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए मीटिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों सहित अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की ट्रेनिंग कराने तथा ट्रेनिंग के उपरांत कुशलता से ट्रेनिंग प्राप्त करने का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बर्फबारी होने की दशा में आवश्यक अतिरिक्त उपकरणों और सामान के विषय में भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

 वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि समेेकित कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ मीटिंग करने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक रामचद्र राजगुरु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी, लोनिवि ईई डीडी भट्ट, जल संस्थान ईई विशाल सक्सेना, कंट्रोल रूम प्रभारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें