फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छमनियां तोक में हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर क्षेत्रवासी

Tue, 30 Sep 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड के ग्रामसभा सुंई के छमनिया तोक में हैंडपंप से दूषित पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग पानी की समस्या के चलते हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छमनियां तोक की बसंती चतुर्वेदी, सोनी, संजय कुमार आदि ने बताया कि लोगों के पास पेयजल योजना का कनेक्शन नहीं होने पर उनकी पूरी निर्भरता यहां लगे एक मात्र हैंडपंप पर ही है। बताया कि हैंडपंप से शुरुआत में एक बाल्टी साफ पानी आने के बाद गंदा पानी आने लगता है जो कि पीने योग्य नहीं होता है। इस कारण लोग प्रतिदिन दो किलोमीटर दूर गलचौड़ा जंगल स्थित प्राकृतिक जलश्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। सक्षम लोग वाहनों के जरिए दो किमी दूर छड़खोला से पानी भरकर ला रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जल संस्थान को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जल्द हैंडपंप को ठीक किया जाएगा। संवाद
कोट
घर में पानी की कनेक्शन नहीं है। ऐसे में हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। दूषित आने की समस्या से परेशान हैं। अन्य काम तो इस पानी से कर भी लें, लेकिन पानी पी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मी चतुर्वेदी, स्थानीय
-
पानी की समस्या के चलते मजबूर होकर हैंडपंप का दूषित पानी ही पीना पड़ रहा है। शुरुआत में एक बाल्टी साफ पानी आता है। इसके बाद खराब आने लगता है।
- कंचन, स्थानीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें