टनकपुर (चंपावत)। ठाकुर श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधे हरि जीआईसी में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मानक क्लब के छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें देवा सिंह प्रथम, कुनाल सिंह और मोहित द्वितीय, युसूफ खान तृतीय, रोहित यादव ने चौथा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। देहरादून ब्रांच ऑफिस के दीपक कुमार पांडे पे प्रत्येक माह के अंत में होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर क्लब के सुरजीत सिंह राणा, प्रवक्ता राजेश पांडे, बीएस पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद