फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पूर्व किया गया डामरीकरण उखडने पर नाराजगी

विज्ञापन
शंखपाल बटोली मोटर मार्ग में उखडता डामर। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत मंगोली के शंखपाल से बटोली मोटर मार्ग पर दो माह पूर्व किया गया डामरीकरण घटिया गुणवत्ता के कारण उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई है। मार्ग पर दोबारा डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ मोटर मार्ग पर दोबारा डामरीकरण करने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा, कालू राम, गणेश राम, बद्री दत्त, लोकमणि, बसंत राम, दीवान सिंह, रमेश राम, देवी दत्त, तारा दत्त, मोहन सिंह आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से उनकी ग्राम पंचायत में शंखपाल से बटोली तक दो माह पूर्व मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया था।
घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क किया गया डामरीकरण उखड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से डामरीकरण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। डामर उखड़ने से मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इससे अब वाहन चालकों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मोटर मार्ग पर दुबारा डामरीकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें