प्रदर्शन करते नगरपालिका के पर्यावरण मित्र।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को गौड़ी नदी में चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान पर्यावरण मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि अधिकारियों के माध्यम से इस प्रकार से अभद्र व्यवहार करना शोभा नहीं देता है।
इस मौके पर रामविलास, अनिल कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, सविता, राजू, रोहित, आशा, बीना, रोहित, मिथलेश, सरिता, राजवीर, नरेंद्र, दिनेश कुमार, राधा, पूजा, अरुण कुमार, अर्जुन कुमार ने कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।