फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि मेला अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का आग्रह

Wed, 12 Jun 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने जिल प्रशासन से मां पूर्णागिरि मेले की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने का आग्रह किया है। समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने डीएम नवनीत पांडेय को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मेले का समापन 15 जून को हो रहा है लेकिन अंतिम दिनों में भी रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे यहां दिन-रात स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा आदि सुविधा की आवश्यकता है। उन्होंने आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला अवधि को एक सप्ताह बढ़ाया जाए। बता दें कि इस बार प्रशासन की ओर से सरकारी मेला अवधि 26 मार्च से 15 जून तक निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें