फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की खेती के खात्मे में सहयोग करेंगे प्रतिनिधि

Sun, 15 Apr 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
पाटी में लोगों को भांग की खेती न करने के लिए जागरूक करते थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र में भांग की खेती को हतोत्साहित करने के लिए ग्रामीण जन प्रतिनिधि और व्यापारी पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। रविवार को यहां थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा की अध्यक्षता और सोबन सिंह मौनी के संचालन में हुई बैठक में लोगों ने भांग की खेती न करने का संकल्प लिया। बता दें कि 12 अप्रैल को पुलिस ने 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भांग की खेती किए जाने की सूचना पर नोटिस जारी किया था।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि भांग की खेती करना प्रतिबंधित है और इसकी खेती करते पकड़े जाने पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष तक का कारावास और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। पिछले वर्ष से नारकोटिक्स विभाग, पुलिस और प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भांग की खेती नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करता रहा है। एसओ ने व्यापारियों, ग्राम प्रधानों तथा आम लोगों भांग की खेती न करने तथा आसपास की भांग को नष्ट करने का संकल्प दिलाया।  


कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही  
व्यापारियों और नागरिकों ने कई अन्य समस्याएं भी उठाईं। उनका कहना था कि कुछ लोगों द्वारा घरों का कूड़ा सड़क में फेंकने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। एसओ ने बाजार में बिजली व्यवस्था सुचारु करने के साथ स्कूल, मंदिर, बैंक आदि सार्वजनिक स्थानों से 300 मीटर की दूरी पर मादक पदार्थ नहीं बेचने के निर्देश दिए। कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में भुवन गहतोड़ी, तेज सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, प्रकाश जोशी, बहादुर सिंह मेहता, मनोहर लडवाल, बसंत टकवाल, रमेश पचौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें