फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मंच के भवन की हुई मरम्मत

Mon, 05 Jan 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मंच में लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े भवन की मरम्मत का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। यह कार्य एसडीआरएफ मद के तहत 7.36 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष सात अगस्त को अमर उजाला ने आदर्श स्कूल कर रहा बड़े-बड़े दावों की चुगली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। काम पूरा होने के बाद विद्यालय प्रबंधन और बच्चों ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है। विद्यालय में वर्तमान में कुल 29 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने बताया कि एसडीआरएफ मद से मरम्मत कार्य होने के बाद 29 छात्र-छात्राएं अब सुरक्षित रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पहले बारिश में पानी टपकने से दिक्कतें होती थी।



कोट



पहले बारिश में कक्षा की छत से पानी टपकता था जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती थी। अब छत ठीक हो गई है और फर्श भी नया बन गया है। अब कक्षा में बैठकर पढ़ना अच्छा लग रहा है। - तनिष्का महर, छात्रा
विज्ञापन






पहले बारिश के दौरान स्कूल में पानी भर जाता था और डर भी लगता था। अब स्कूल साफ-सुथरा और सुंदर बन गया है। अब स्कूल नया लग रहा है और पढ़ाई में भी मन लग रहा है। - भाविका बोहरा, छात्रा
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें