फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में फलों के दाम में हुआ इजाफा

Mon, 05 Jan 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ठंड की शुरुआत होते ही फलों के दाम भी बढ़ रहे हैं। बाजार में आए फलों के दाम में इजाफा हो रहा है। फल व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों करीब 20 से 30 रुपये तक इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं मौसमी फल सस्ते दाम में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के ललुवापानी रोड स्थित मेहता सब्जी भंडार के स्वामी कमल मेहता ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही फलों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन दिनों फलों के दाम में पिछले महीने की तुलना में करीब 20 से 30 रुपये तक इजाफा हुआ है। करीब एक महीने पहले 170 रुपये प्रति किलो बिकने वाले अनार के दाम बढ़कर 200 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब 120 और 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाला अमरूद 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। फल व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों मौसमी फल सस्ते दाम पर बेचे जा रहे हैं। दुकानों में माल्टा 20 रुपये प्रति किलो, कीनू 60 रुपये, संतरा 80 रुपये और नींबू 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें