फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीनियर वर्ग में रेनू जोशी और जूनियर वर्ग में प्रांवी बिष्ट रहीं प्रथम

Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की रेनू जोशी ने प्रथम, कक्षा 12 की संजना भट्ट ने द्वितीय और कक्षा 11 की तनूजा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रांवी बिष्ट प्रथम, माही द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के गौरव सिंह बोहरा ने प्रथम, कक्षा 10 की सोनाक्षी पारस ने द्वितीय और कक्षा 12 की दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कक्षा सात के मोहित सामंत प्रथम, कक्षा आठ की माही रावत द्वितीय और कक्षा आठ की पारुल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें