फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शहीद स्मारक पर 26 को मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

Wed, 22 Jul 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर की ओर से आगामी 26 जुलाई को बनबसा में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को शाम सात बजे बनबसा बस अड्डे के समीप स्थित कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
विज्ञापन

बैठक में कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गणेश पाल, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, सूबेदार मेजर महेश चंद्र जोशी, सूबेदार बीबी पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी, हवलदार मोहन सिंह गुरूंग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें