फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में रेनू और कविता ने बाजी मारी

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में विश्व उपभोक्ता दिवस पर हुई छात्र-छात्राओं की निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में रेनू और कविता ने बाजी मारी। कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि भारत में उपभोक्ता कानूनों की स्थिति विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रेनू बोहरा ने पहला, भावना बोहरा एवं कमल किशोर ने दूसरा और कविता पांडेय और ऋतु शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जागरूक उपभोक्ता विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कविता पांडेय ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और सुनीता गहतोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनीता सिंह ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक के रूप में डॉ.स्वाति बिष्ट, डॉ.घनश्याम, डॉ. शंकरनाथ गोस्वामी एवं डॉ.सोनाली कार्तिक ने सहयोग किया। इस मौके पर सुनील कुमार, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रवि सनवाल, मीना मेहता आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें