बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. शत्रुघ्न सिंह ठाकुर मेमोरियल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत राजपूत क्लब गढ़ीगोठ ने ट्रॉफी भी जीती।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने ट्रॉफी समेत विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार की नकद राशि दी।
मिनी स्टेडियम में रविवार शाम स्व. शत्रुघन सिंह ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजपूत क्रिकेट क्लब गढ़ीगोठ और कारगिल क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर राजपूत क्रिकेट क्लब ने कैलाश के 28, सोनू गोवाड़ी के 21 रनों की मदद से 125 रन बनाए।
कारगिल क्लब के गेंदबाज सूरज सक्सेना ने तीन, सुमित खर्कवाल ने दो विकेट लिए। जवाब में कारगिल क्लब 47 रनों पर ढेर हो गया। प्रदीप आर्य ने सर्वाधिक 23 रन जुटाए।
राजपूत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमित आर्य ने तीन, सूरज शाह, दीपक चंद ने दो-दो विकेट लिए। कैलाश मैन ऑफ द मैच रहे। विनोद चंद, विकास कश्यप निर्णायक, स्कोरर राहुल देउपा थे। कमलेश भट्ट, जैक जोंसन ने आंखों देखा हाल सुनाया।
आयोजक विजय ठाकुर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, शंकर लाल वर्मा, डॉ. जनक चंद, कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन नरेंद्र गोवाड़ी, जनक चंद वंडर बूबू, राकेश चंद, ललिता, आशा चंद, राधिका चंद, ममता चंद आदि थे।