फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों का हो नवीनीकरण

Sun, 27 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अतिथि शिक्षकों के संगठन ने अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण की मांग की है। मासिक मानदेय के बजाय पीरियड के हिसाब से मानदेय देने पर भी शिक्षकों ने आपत्ति जताई। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवक्ताओं को 15 हजार, एलटी शिक्षकों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


मगर इसका शासनादेश जारी न होने से पीरियड के हिसाब से बेहद कम मानदेय का भुगतान किया गया। इस वजह से उन्हें बेहद कम मानदेय मिल रहा है। वहीं शिक्षकों का 31 मार्च को शासन से अनुबंध पूरा होने वाला है। जिले में आरक्षित वर्ग के अंग्रेजी, विज्ञान आदि विषयों के 10 फीसदी शिक्षकों के पद खाली हैं।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में शासन द्वारा एससी वर्ग को 19, ओबीसी को 14, अनुसूचित जनजातियों को चार फीसदी आरक्षण दिया गया है। बेरोजगार अतिथि शिक्षकों से भरे पदों को खाली न मानने की मांग की है। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हेम उप्रेती ने इस बात की पुष्टि की है कि विभाग द्वारा मांगी गई रिक्तियों में फिलहाल अतिथि शिक्षकों के पदों को भरा माना गया है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष पारस जुकरिया, लोहाघाट के ब्लॉक अध्यक्ष भुवन प्रथोली, पाटी के दिनेश चम्याल, हरिओम शरण गहतोड़ी, चंद्र प्रकाश जोशी आदि ने 31 मार्च के अनुबंध का नवीनीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें