लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर धरना 22वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन दिया। प्रांतीय पदाधिकारियों को जुलूस की शक्ल में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धरना स्थल तक ले जाया गया।
प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा, नैनीताल के जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, बाबा आदित्यदास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, पीएस मेहता, हयात सिंह तड़ागी आदि ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
27 अगस्त से आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। धरना देने वालों में गणेश खर्कवाल, गिरीश राय, पीएस अधिकारी, शंकर दत्त राय, धर्मानंद पांडेय, गंगा दत्त मुरारी, घिस्साराम गर्ग, नारायण सिंह देउपा, सुभाष कुमार, हरीश शर्मा, गोविंद वर्मा शामिल थे। जबकि सुशीला बोहरा, ममता उप्रेती, गीता धौनी, शंकर दत्त राय, सुरेश फर्त्याल, आनंद सिंह पुजारी, प्रेम लाल साह आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।