लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने, ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में मंगलवार को आठवें दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को कलीगांव समेत नगर क्षेत्र के लोगों ने धरना दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, चेयरमेन लता वर्मा, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी का कहना था कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे इस जनांदोलन को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
मांगें पूरी न होने तक उनका यह जनांदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में पूरन सिंह मेहता, प्रकाश मेहता, देवेंद्र मेहता, राजेश चौबे, पीएस अधिकारी आदि थे, जबकि बल्लू माहरा, गणेश खर्कवाल, डीडी पांडेय, गिरीश कापड़ी, नारायण सिंह देउपा आदि ने धरने को समर्थन दिया। बाबा आदित्य दास, भुवन गिरि महाराज पहले ही आमरण अनशन के लिए अपने को समर्पित किया गया है। मंगलवार को हथरंगिया निवासी लक्ष्मी दत्त राय ने भी आंदोलनकारियों को लिखित रूप से आमरण अनशन की सहमति व्यक्त की है।