फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न योजना का अनाज दिलाएं

Sun, 27 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न योजना के तहत अनाज नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से लोगों को अधिक पैसा खर्च कर खुले बाजार से अनाज खरीदना पड़ रहा है। इस परेशानी को लोगों ने शनिवार को जिले के दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र नेगी के सम्मुख उठाया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन खर्कवाल का कहना है कि सस्ता गल्ला की दुकानों से अधिकांश जगह राशन मिलने में असुविधा हो रही है। गल्ले की दुकान में आधार कार्ड या वोटर सूची की प्रति जमा कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कोटेदार अनाज नहीं देने की वजह राशनकार्डों का पूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन नहीं करना बता रहे हैं।

इस वजह से गरीबी रेखा से नीचे और कम आय वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस संबंध में विभाग द्वारा कदम नहीं उठाए जाने पर उन्होंने समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सभी पात्रों को दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मौराड़ी स्कूल में बनाएं चहारदीवारी
मौराड़ी राजकीय उमावि में चहारदीवारी नहीं है। इसकी वजह से यहां असुरक्षा का खतरा बना रहता है। अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) ने चहारदीवारी की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र नेगी को ज्ञापन दिया है। कहा कि विद्यालय के पास 18 नाली जमीन है, इसका उपयोग करने के लिए भी चहारदीवारी जरूरी है। ज्ञापन में पीटीए अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट, देवीदत्त, अंबादत्त, नारायण दत्त जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें