चंपावत। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन पर भावपूर्ण स्मरण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर और कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लेकर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन ने भी विचार रखे। संचालन जिला प्रवक्ता ललित पाल ने की।
उधर, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज गणाईगंगोली में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य नीरज वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योगेश भट्ट, कपिल कोठारी, नंद किशोर सती, गोपाल डोबाल ने भी विचार रखे। एनएसएस कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मयूख चौधरी, देव सिंह ने राजीव गांधी को तकनीकी रूप से संपन्न भारत का जन्मदाता बताया। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विकास शाह की अध्यक्षता में युकां नेता रोहित बिष्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में सुरेश खर्कवाल, नीरज शाह, हरीश उप्रेती, भैरव दत्त, पुष्कर महर आदि थे। लोहाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, भगीरथ भट्ट आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।