फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मांग के सापेक्ष फर्मों ने 22 हजार कम पुस्तकें उपलब्ध कराईं

Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए दो माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक बच्चों को पूरी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हों पाई हैं। पुस्तक प्रकाशन फर्मों को 22 हजार पुस्तकें अभी उपलब्ध करानी हैं। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को 22,483 निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित किए जाने शेष हैं। कक्षा एक से पांच तक 42211 में से 40182, कक्षा छह से आठ तक 77,742 में से 74,945 पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। कक्षा नौ से 12वीं तक 1,27,718 पुस्तकों के सापेक्ष 1,09,853 पुस्तकों का वितरण किया गया है। फर्मों की ओर से विद्यालयों को अभी भी 22,483 पुस्तकों की आपूर्ति की जानी शेष है। समग्र शिक्षा के तहत जिले में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को 2,47,671 पुस्तकों की आपूर्ति की जानी थी। मांग के सापेक्ष 2,25,188 पुस्तकें फर्माें ने उपलब्ध करा दी हैं। इसमें 2,24,980 पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें