फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की रिहर्सल

Sat, 04 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श थाना लोहाघाट में शनिवार को आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान फायर, पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने आपदा के दौरान होने वाले राहत, बचाव कार्य दिखाए। एसपी रामचंद्र राजगुरु की मौजूदगी में आपदा कर्मियों ने आपदा प्रशिक्षण का प्रदर्शन (डेमो) किया।
विज्ञापन


थाना परिसर में हुए प्रशिक्षण में प्रभारी फायर सर्विस अधिकारी नानक चंद्र राणा, गिरीश जोशी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीम ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, रेस्क्यू कर घायलों के लिए स्ट्रैचर बनाने, उन्हें अस्पताल भेजने की सावधानी बताई।

टीम ने आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए तैयारियों की खूबी, खामियों को समझने में मदद मिलती है। आपदा टीम के पास कैराविनर, चेस्ट हार्नेश, रोप आदि राहत उपकरणों की कमी को देखते हुए एसपी ने जिले के दूसरे थाने में मौजूद उपकरणों को लोहाघाट आपदा स्टेशन में लाने की बात कही।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने बताया कि नौ मार्च को जीआईसी लोहाघाट में आईटीबीपी, आपदा प्रबंधन चंपावत, लोहाघाट की टीम आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग देगी। इस दौरान एसआई प्रेम विश्वकर्मा, धीरज वर्मा, आपदा प्रबंधन टीम के गिरीश बिष्ट, उमेश राणा, संजय सिंह, राम सिंह, प्रवीण सिंह, त्रिभुवन पाटनी, दयाचंद्र विश्वकर्मा, कश्मीर सिंह आदि थे।

बनबसा (चंपावत)। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यहां 6 से 9 मार्च तक आपदा प्रबंधन पर जागरूकता गोष्ठी के बाद मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके माध्यम से आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता के लिए आम जनता को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि छह मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से बमनपुरी स्थित स्ट्रांगफार्म मैदान में गोष्ठी होगी। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि इसमें पुलिस, फायर सर्विस कर्मियों की मॉकड्रिल होगी। घायलों की मदद कर फर्स्टएड भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें