फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भीख मांगने वाले बच्चों का होगा पुनर्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में जिले के नगरीय क्षेत्रों में भीख मांगने वाले बच्चों और गरीबों के पुनर्वास की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बाल कल्याण समिति ने भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मशरूर कुरैशी की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी थानाध्यक्षों और नगर निकायों के प्रतिनिधियों को भीख मांगने वालों के चिह्नीकरण के लिए पत्र भेजे जाएंगे। बैठक में बताया गया कि भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जिले में भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास की मांग उठाई गई थी। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को चिह्नीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता में सदस्य बीडी फुलारा ने संचालन किया। बैठक में समिति सदस्यों ने स्वयं भी विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर मामले का जायजा लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें