फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में कूड़ा वाहन पर अराजक तत्वों ने की तोड़ फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार में कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापारियों की ओर से लगाए गए कूड़ा वाहन को बाजार से करीब चार किमी दूर पहुंचाकर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल संजय वर्मा ने बृहस्पतिवार को अराजक तत्वों के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात कूड़ा वाहन बाराकोट बाजार में खड़ा था। तभी अराजक तत्वों ने इस वाहन को करीब चार किमी दूर नर्रा गांव पहुंचाकर उसमें तोड़फोड़ कर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को 12 किमी दूर लोहाघाट थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें